खबरे |

खबरे |

कोलकाता के एक गोदाम से बड़े ब्रांड की दो करोड़ रुपये की नकली दवाइयां बरामद
Published : Aug 4, 2023, 11:08 am IST
Updated : Aug 4, 2023, 11:08 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

सेंट्रल कोलकाता में स्थित इस गोदाम से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।

New Delhi: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और पश्चिम बंगाल राज्य औषधि नियामक प्राधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता में बिना लाइसेंस वाले एक गोदाम से प्रतिष्ठित ब्रांडों की लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य की नकली दवाइयां जब्त की हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, सेंट्रल कोलकाता में स्थित इस गोदाम से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता की बैंकशाल अदालत ने उसे 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ''82, मौलाना शौकत अली मार्ग स्थित बिना लाइसेंस वाले परिसर में छापेमारी के दौरान सन फार्मास्युटिकल, एल्केम, सिप्ला, ग्लेनमार्क, जीएसके, एबॉट, नोवार्टिस, डॉ. रेड्डीज, एरिस्टो जैसी प्रमुख दवा निर्माता कंपनियों की लगभग दो करोड़ रुपये की नकली दवाएं जब्त की गईं।'' अधिकारी के मुताबिक, नकली दवाओं पर ऑगमेंटिन, पैन-डी, पैंटोसिड डीएसआर, यूरीमैक्स-डी, क्लैवम आदि जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के लेबल लगे हुए थे। 

उन्होंने बताया कि सीडीएससीओ के पूर्वी क्षेत्र के अधिकारियों के एक दल ने पश्चिम बंगाल के औषधि नियंत्रण निदेशालय के अधिकारियों की मदद से आठ जुलाई को यह छापेमारी की थी। 

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ''मामले में जांच जारी है।''.

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM