खबरे |

खबरे |

केरल में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में प्रवासी मजदूर गिरफ्तार
Published : Aug 4, 2023, 1:00 pm IST
Updated : Aug 4, 2023, 1:00 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

घटना तब सामने आई जब चार साल की बच्ची की मां शिकायत लेकर उनके पास पहुंची

मलाप्पुरम: केरल पुलिस ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के एक प्रवासी मजदूर (36) को चार वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को उत्तरी केरल जिले के तिरुरंगडी के पास के एक इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि राम मोहन को गुरुवार को तिरुरंगडी से हिरासत में लिया गया और आज उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब चार साल की बच्ची की मां शिकायत लेकर उनके पास पहुंची। वह भी मध्य प्रदेश की है।

एक पुलिस अधिकारी ने एजेंसी से कहा, ''यह घटना बीते दिन हुई थी। बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया जिसने हमें सूचना दी। आरोपी को कल हिरासत में ले लिया गया और आज सुबह उसे गिरफ्तार किया गया।'' राज्य के एर्नाकुलम जिले के अलुवा में 28 जुलाई को एक प्रवासी मजदूर ने पांच वर्षीय एक बच्ची की कथित रूप से बलात्कार कर हत्या कर दी थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM