खबरे |

खबरे |

अस्पताल के डीन से शौचालय साफ कराना शिवसेना सांसद को पड़ा महंगा, प्राथमिकी दर्ज
Published : Oct 4, 2023, 1:10 pm IST
Updated : Oct 4, 2023, 1:10 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पाटिल इस अस्पताल में 48 घंटे के दौरान 31 मरीजों की मौत होने के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे।  

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) :  महाराष्ट्र के जिस अस्पताल में 35 लोगों की मौत हुई, वहां के डीन से शौचालय साफ कराने के आरोप में शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया गया है. पाटिल इस अस्पताल में 48 घंटे के दौरान 31 मरीजों की मौत होने के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे।  48 घंटों में 31 मरीजों की मौत के विवाद के बीच नांदेड़ अस्पताल के डीन से शौचालय साफ कराने के बाद शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

अस्पताल के कार्यवाहक डीन एस आर वकोडे ने सरकारी सेवक के काम में बाधा डालने और उसका अपमान करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया है।

हिंगोली से सांसद पाटिल 30 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच 12 शिशुओं समेत 31 मरीजों की मौत को लेकर आक्रोश के बीच मंगलवार को डॉक्टर शंकरराव चह्वाण राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पाटिल को वकोडे को एक झाडू थमाते और उनसे गंदा शौचालय साफ करवाते हुए देखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना से जुड़े पाटिल ने एक समाचार चैनल से कहा, “सरकार करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन मुझे यहां के हालात देखकर दुख हुआ। शौचालय महीनों से साफ नहीं किए गए हैं। अस्पताल के वार्ड में बने शौचालयों पर ताला लगा है। शौचालयों में पानी नहीं है।”

एक अधिकारी ने बताया कि वकोडे की शिकायत के बाद पाटिल और 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ बुधवार सुबह भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 353 (सरकारी सेवक को उसके कर्तव्यों के निवर्हन से रोकने के लिए उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग करना), धारा 500 (मानहानि) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी में शिकायत के हवाले से कहा गया है कि वकोडे मंत्री के दौरे की तैयारियों में व्यस्त थे, तभी पाटिल मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डीन के कार्यालय में आए।

शिकायत के अनुसार, एक वार्ड की तरफ जाते वक्त पाटिल ने उन्हें अस्पताल का शौचालय दिखाने के लिए कहा। शौचालय के गंदा होने पर पाटिल ने डीन से उसे साफ कराया। शिकायत में दावा किया गया है कि इस घटना का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिससे डीन की मानहानि हुई है। शिकायत में वकोडे ने कहा कि बाद में पाटिल ने उनसे अस्पताल के वार्ड नंबर छह का एक शौचालय भी साफ कराया। उन्होंने कहा, ‘‘घटना के बाद मेरा रक्तचाप बढ़ गया।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM