खबरे |

खबरे |

PM Modi in Rajasthan: जो काम अब तक हुआ है वो ट्रेलर है, अभी तो...,राजस्थान के चुरू में बोले पीएम मोदी
Published : Apr 5, 2024, 1:30 pm IST
Updated : Apr 5, 2024, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Narendra Modi in Churu, Rajasthan
PM Narendra Modi in Churu, Rajasthan

PM मोदी ने कहा, "जो काम अब तक हुआ है वो ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ करना है।

PM Narendra Modi in Churu, Rajasthan News: लोकसभा चुनाव में बस कुछ दिन ही रह गए हैं.  इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज  शुक्रवार को राजस्थान के चूरू में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया. PM मोदी ने कहा, "जो काम अब तक हुआ है वो ट्रेलर है, अभी बहुत कुछ करना है।

 PM नरेंद्र मोदी ने चूरू में  रैली को संबोधित करते हुए कहा, "जब राजस्थान विकसित होगा तो भारत भी विकसित होगा...बीते 10 साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं उन्होंने विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है...10 साल पहले देश  खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों और लूट के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी...करोड़ों गरीबों के सिर पर छत नहीं थी।"

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारी समाज रचना ऐसी रही है कि घर होगा तो पुरुष के नाम पर, गाड़ी होगी तो पुरुष के नाम पर, खेत होगा तो पुरुष के नाम पर....सब कुछ पुरुष के नाम पर। मोदी ने तय कर लिया कि सरकार जो घर देगी वो महिलाओं के नाम पर होगा।"

 PM मोदी ने कहा, "...जो काम अब तक हुआ है वो ट्रेलर है. आप आजकल बड़-बड़ी होटल में खाना  खाने जाते है न पहले एपेटाइजर लेकर आते है उसके बाद सोचते है कि अब तो पेट भर गया अब खाना क्या खाएंगे. तो जो मोदी ने किया है वो तो एपेटाइजर है अभी तो खाने की पूरी थाली आनी बाकी है। बहुत कुछ करना है। बहुत सारे सपने हैं, हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।"

मोदी ने आज कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा घोषणा पत्र नहीं, सकंल्‍प लेती है।

(For more news apart from PM Narendra Modi in Churu, Rajasthan News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM