खबरे |

खबरे |

पश्चिम बंगाल में सेप्टिक टैंक में उतरे दो श्रमिकों की मौत
Published : Aug 5, 2023, 2:05 pm IST
Updated : Aug 5, 2023, 2:05 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

टैंक का निर्माण दो से तीन महीने पहले हुआ था।''

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में शनिवार को सेप्टिक टैंक में उतरे दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले श्रमिकों की पहचान गणेश मन्ना और सुब्रत दास के रूप में हुई है तथा दोनों की उम्र 40 वर्ष थी।

पुलिस ने कहा, ''दोनों श्रमिक सिंगू्र के रतनपुर गांव के एक घर में सेप्टिक टैंक के अंदर मौजूद एक तख्ता हटाने आए थे। टैंक का निर्माण दो से तीन महीने पहले हुआ था।''

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, टैंक का ढक्कन हटाने के बाद एक श्रमिक उसके अंदर चला गया, जबकि दूसरा श्रमिक बाहर अपने साथी का इंतजार कर रहा था। उन्होंने कहा, ''जब दूसरे श्रमिक को कुछ मिनटों तक अपने साथी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो वह भी टैंक के अंदर चला गया। लेकिन दोनों में से कोई भी जीवित बाहर नहीं आया।''

अधिकारी के अनुसार, दमकल कर्मियों और पुलिस ने दोनों श्रमिकों को टैंक से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

एक दमकल अधिकारी ने आशंका जताई कि सेप्टिक टैंक के अंदर मीथेन गैस होगी, जिससे श्रमिकों की जान चली गई। एक विशेषज्ञ ने बताया कि मीथेन बिना रंग और गंध वाली एक जानलेवा गैस है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM