खबरे |

खबरे |

मुंबई लोकल ट्रेन सेवा आंशिक रूप से प्रभावित, यात्री नाराज
Published : Oct 5, 2023, 1:00 pm IST
Updated : Oct 5, 2023, 1:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Mumbai local train service partially affected, passengers angry
Mumbai local train service partially affected, passengers angry

यह सप्ताह में दूसरी बार है जब यात्रियों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई : मध्य रेलवे ने रात में निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं होने पर बृहस्पतिवार सुबह मुंबई के पास बेलापुर और पनवेल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनों के परिचालन को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

मध्य रेलवे ने बताया कि ट्रांस-हार्बर लाइन पर बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक बेलापुर (नवी मुंबई) और पनवेल (रायगढ़) के बीच ट्रेनें नहीं चलेंगी। कुछ यात्रियों और दफ्तर जाने वाले लोगों ने दावा किया कि उन्हें इस स्थिति में बेलापुर और पनवेल स्टेशनों के बीच हार्बर लाइन की ट्रेनें लेने के लिए मजबूर होना पड़ा जो लगभग 15 मिनट की देरी से चल रही हैं।

मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने पुष्टि की कि ट्रांस-हार्बर लाइन पर रात के दौरान निर्धारित समय से कार्य पूरा न होने के कारण बेलापुर-पनवेल के बीच ट्रांस हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई।

उन्होंने कहा,"यार्ड में कुछ बदलाव करने के तहत पनवेल में कुछ गति प्रतिबंध लगाए गए हैं जिनके मद्देनजर पनवेल में भीड़ से बचने के लिए ट्रांस-हार्बर लोकल ट्रेन सेवा बेलापुर और पनवेल के बीच आज पूर्वाह्न 11 बजे तक निलंबित रहेगी।" अधिकारी ने कहा, "ठाणे-पनवेल ट्रांस-हार्बर लोकल ट्रेन ठाणे से बेलापुर तक अपराह्न 11 बजे तक नहीं चल रही हैं।"

यह सप्ताह में दूसरी बार है जब यात्रियों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक यात्री जॉन ली ने दावा किया कि काम पर देर से पहुंचने के कारण कई लोगों के पैसे कट जाते हैं, उसका खर्च कौन उठाएगा?

पिछले महीने से वेस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के लिए दो नई पटरियां बिछाए जाने के कारण पनवेल यार्ड में बुनियादी ढांचों से जुड़े काम चल रहे हैं जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM