खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात
Published : Dec 5, 2022, 11:48 am IST
Updated : Dec 5, 2022, 11:48 am IST
SHARE ARTICLE
Jammu and Kashmir: The coldest night of the season in Srinagar
Jammu and Kashmir: The coldest night of the season in Srinagar

मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने कहा कि मौसम के शुष्क रहने की संभावना है लेकिन आठ दिसंबर तक धुंध छाई रहेगी।

श्रीनगर :  श्रीनगर में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। इस दौरान समूचे कश्मीर में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शहर में बीती रात न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य से 2.5 डिग्री कम था।

रात का तापमान उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमार्ग से भी कम रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटन स्थल पर पारा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि घाटी के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण में स्थित कोकेरनाग शहर में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने कहा कि मौसम के शुष्क रहने की संभावना है लेकिन आठ दिसंबर तक धुंध छाई रहेगी।

साथ ही मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने कहा कि नौ दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके प्रभाव में अगले दो दिन मैदानी इलाकों और निचले इलाकों में हल्की बर्फबारी और मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM