खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : 17 देसी पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद, दो गिरफ्तार
Published : Jun 6, 2023, 5:09 pm IST
Updated : Jun 6, 2023, 5:09 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

दोनों आरोपियों को एक जून को गिरफ्तार किया गया और वे बुरहानपुर के निवासी हैं।

ठाणे : महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने 17 देसी पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और 31 मैगजीन जब्त की है और इस मामले में मध्य प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को एक जून को गिरफ्तार किया गया और वे बुरहानपुर के निवासी हैं।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) शिवराज पाटिल ने कहा, ‘‘ पुलिस ने ठाणे, मुंबई और नवी मुंबई में गत कुछ महीनों में हुए अपराधों में हथियारों के इस्तेमाल को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी थी। पुलिस को उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों से गैर कानूनी हथियारों की आपूर्ति की सूचना प्राप्त हुई थी।’’ उन्होंने बताया कि ठाणे पुलिस की टीम जिसमें संपत्ति प्रकोष्ठ के अधिकारी शामिल थे, ने एक जून को दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से तीन देसी पिस्तौल, छह मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश के सीमावर्ती पचोर धुनकी इलाके में कार्रवाई कर 14 देसी पिस्तौल, 25 मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि अब वह इस तथ्य का पता लगा रही है क्या पहले भी अन्य राज्यों से हथियारों की महाराष्ट्र में तस्करी की गई और उनका इस्तेमाल अपराध में किया गया?

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM