Amarnath Yatra 2024 News: 12 साल बाद अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5 लाख के पार

खबरे |

खबरे |

Amarnath Yatra 2024 News: 12 साल बाद अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 5 लाख के पार
Published : Aug 8, 2024, 11:11 am IST
Updated : Aug 8, 2024, 11:11 am IST
SHARE ARTICLE
After 12 years, number of devotees coming on Amarnath Yatra crosses 5 lakhs news in hindi
After 12 years, number of devotees coming on Amarnath Yatra crosses 5 lakhs news in hindi

साल 2012 में 6.20 लाख शिवभक्तों ने बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी लगाई थी।

Amarnath Yatra 2024 News In Hindi: 12 साल बाद अमरनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पांच लाख के पार हो गई है। यात्रा के अब तक के इतिहास में तीसरी बार इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आए। इससे पहले साल 2011 में 6.36 लाख श्रद्धालु यात्रा पर आए थे। साल 2012 में 6.20 लाख शिवभक्तों ने बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी लगाई।

यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat Retired: 'मां मुझसे कुश्ती जीत गईं लेकिन मैं हार गई', विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास

मंगलवार को 2813 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किये। इनमें 1500 पुरुष, 618 महिलाएं, 57 बच्चे, 67 साधु और 571 अन्य शामिल थे। इसके साथ ही अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 5,00,105 हो गई है। 1873 तीर्थयात्रियों का 39वां जत्था निवास भगवती नगर जम्मू से बालटाल के लिए रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather Update: अलर्ट के बावजूद पंजाब में नहीं हुई बारिश, गर्मी ने किया लोगों को बेहाल

बालटाल मार्ग से रवाना हुए जत्थे में 1579 पुरुष, 202 महिलाएं और 92 साधु शामिल थे। शाम को दल अपने गंतव्य पर पहुंच गया। उधर, यात्रा के दोनों रूटों से 75 लंगर कमेटियां वापस लौट आई हैं। अब करीब 50 लंगर बचे हैं जो यात्रा के अंत तक चलेंगे ताकि तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा न हो। इस बार यात्रा मार्गों पर कुल 125 लंगर लगाए गए।

(For more news apart from number of devotees coming on Amarnath Yatra crosses 5 lakhs News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

कोई 40-45 लाख नहीं, सिर्फ 1 लाख के अंदर सीधा अमेरिका, कोई डंकी नहीं, सिर्फ एक नंबर में सीधा विमान

10 Apr 2025 5:38 PM

लड़का-लड़की की पिटाई करने वाले निलंबित पुलिस अधिकारी ने पत्रकार से की बदसलूकी

09 Apr 2025 5:27 PM

राणा गुरजीत सिंह और राजा वड़िंग के बारे में क्या बोले बरिन्दर सिंह ढिल्लों

09 Apr 2025 5:26 PM

थार वाली महिला कांस्टेबल के बाद इंस्पेक्टर से 1 किलो चिट्टा बरामद

08 Apr 2025 6:59 PM

Punjab Latest Top News Today देखिये खास खबरें,Spokesman TV | LIVE

08 Apr 2025 6:56 PM

मनोरंजन कालिया हमला मामले में पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 घंटे में सुलझी गुत्थी!

08 Apr 2025 6:54 PM