खबरे |

खबरे |

Jammu and Kashmir News: कठुआ आतंकी हमले में 5 जवान शहीद, बलिदान का लिया जाएगा बदला- केंद्र
Published : Jul 9, 2024, 1:37 pm IST
Updated : Jul 9, 2024, 1:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Jammu and Kashmir, Kathua Five army men Martyr News in hindi
Jammu and Kashmir, Kathua Five army men Martyr News in hindi

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद हमारे सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Jammu and Kashmir News In Hindi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों के हमले में पांच जवानों के शहीद होने के एक दिन बाद सुरक्षाबलों ने माछेडी इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

जम्मू एवं कश्मीर में कठुआ जिले के माछेडी क्षेत्र में सोमवार को भारतीय सेना के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा किये गए हमले में पांच सैन्यकर्मी शहीद हो गए और चार अन्य घायल हो गए। यह इलाका भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आता है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद हमारे सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

आतंकवादियों ने कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव के पास दोपहर करीब साढ़े तीन बजे माचेडी-किंडली-मल्हार मार्ग पर नियमित गश्त पर निकले सेना के वाहनों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि हाल ही में ये आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ कर ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं।

वहीं इस हमले के बाद राष्ट्रपति ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के लिए सांत्वना प्रकट की।

(For more news apart from Jammu and Kashmir, Kathua Five army men Martyr news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM