खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : अकोला मंदिर में टिन के शेड पर पेड़ गिरने से सात लोगों की मौत, 23 अन्य घायल
Published : Apr 10, 2023, 11:38 am IST
Updated : Apr 10, 2023, 11:38 am IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Seven dead, 23 injured after tree falls on tin shed in Akola temple
Maharashtra: Seven dead, 23 injured after tree falls on tin shed in Akola temple

जिला प्रशासन ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण 100 साल पुराना पेड़ टिन के शेड पर गिर गया।

अकोला (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के अकोला जिले में तेज हवा और बारिश के कारण एक मंदिर परिसर में टिन के शेड पर पेड़ गिरने उसके नीचे खड़े सात लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बालापुर तालुका के अंतर्गत पारस गांव में स्थित बाबूजी महाराज मंदिर में हुई, जब लोग वहां ‘महा आरती’ के लिए एकत्रित हुए थे।

जिला प्रशासन ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण 100 साल पुराना पेड़ टिन के शेड पर गिर गया। घटना के वक्त शेड के नीचे 40 लोग मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। जिला प्रशासन ने बताया कि घायलों को अकोला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

Location: India, Maharashtra, Akola

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM