खबरे |

खबरे |

ठाणे में देह व्यापार का रैकेट चलाने वाली महिला गिरफ्तार,
Published : May 10, 2023, 1:24 pm IST
Updated : May 10, 2023, 1:24 pm IST
SHARE ARTICLE
Woman arrested for running prostitution racket in Thane
Woman arrested for running prostitution racket in Thane

धंधे में धकेली गई एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में 45 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है और इस धंधे में धकेली गई एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश पाटिल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार शाम को ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक रेस्तरां के पास एक नकली ग्राहक भेजकर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

पुलिस ने नाबालिग की उम्र का जिक्र किए बिना बताया कि कार्रवाई के दौरान उसने एक लड़की के साथ मौके पर मौजूद एक महिला को गिरफ्तार किया। नाबालिग लड़की को बचाव गृह भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM