खबरे |

खबरे |

मणिपुर के मोरेह शहर में कर्फ्यू में दी गई ढील रद्द
Published : Oct 10, 2023, 12:52 pm IST
Updated : Oct 10, 2023, 12:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Image used for representational purposes only
Image used for representational purposes only

इसमें कहा गया है कि हालांकि, जिले के बाकी हिस्सों में सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।  

इंफाल : मणिपुर में तेंगनौपाल जिला प्राधिकारियों ने भारत-म्यांमा सीमा पर स्थित मोरेह शहर में दैनिक कर्फ्यू में ढील रद्द कर दी है। तेंगनौपाल के जिला मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार द्वारा जारी एक आदेश में सोमवार को कहा गया कि दैनिक कर्फ्यू में आम लोगों को दवाओं और खाद्य सामग्री समेत आवश्यक सामान खरीदने के लिए सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक ढील दी गयी थी जिसे ‘‘अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है क्योंकि लोगों के एकत्रित होने की आशंका है।’’

इसमें कहा गया है कि हालांकि, जिले के बाकी हिस्सों में सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।  इसमें कहा गया है कि यह आदेश कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर लागू नहीं होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार को भीड़ का एकबड़ा समूह कुकी बहुल शहर में इकट्ठा हुआ। इस समूह ने बाजार के एक हिस्से को साफ करना शुरू कर दिया था जिसका पहले मेइती समुदाय इस्तेमाल करता था ताकि उसका उपयोग किया जा सके। इसके बाद सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप किया जिससे तनाव पैदा हो गया था।

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM