खबरे |

खबरे |

नासिक : 22 वर्षीय युवक ने 60 साल की लकवाग्रस्त महिला का किया बलात्कार, गिरफ्तार
Published : Jan 11, 2023, 7:14 pm IST
Updated : Jan 11, 2023, 7:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Nashik: 22-year-old rapes 60-year-old paralyzed woman, arrested
Nashik: 22-year-old rapes 60-year-old paralyzed woman, arrested

पक्षाघात से पीड़ित महिला अपने घर में अकेली रहती है. मंगलवार रात एक युवक घर में घुस गया और पीड़िता के शोर मचाने पर धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।

नासिक (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के नासिक में पक्षाघात के कारण बिस्तर पर पड़ी 60 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह नासिक शहर के उपनगर इलाके में हुई।

उन्होंने कहा कि पक्षाघात से पीड़ित महिला अपने घर में अकेली रहती है और पिछले सात साल से बिस्तर पर है। महिला का भाई पास में ही रहता है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार रात एक युवक घर में घुस गया और पीड़िता के शोर मचाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। उसने जाने से पहले महिला की तस्वीरें भी खींची। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब उसका भाई सुबह चाय देने आया तो महिला ने उसे घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM