खबरे |

खबरे |

मंगलुरु हवाईअड्डे पर Air India एक्सप्रेस की उड़ान में 13 घंटे की देरी
Published : Jul 11, 2023, 5:35 pm IST
Updated : Jul 11, 2023, 5:35 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

यह विमान सोमवार रात 11.15 बजे उड़ान भरने वाला था।

मंगलुरु:  दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (एमआईए) से उड़ान नहीं भर सकी और मंगलवार दोपहर में रवाना हो पाई। हवाईअड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। हवाईअड्डे के सूत्रों के मुताबिक एक अन्य विमान की व्यवस्था होने के बाद मंगलवार दोपहर में यह उड़ान दुबई के लिए रवाना हुई।

यह विमान सोमवार रात 11.15 बजे उड़ान भरने वाला था। विमान में सवार कुल 161 यात्री पूरी रात हवाईअड्डे पर फंसे रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तिरुवनंतपुरम से एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई, जिसने अंततः मंगलवार को दोपहर 12.20 बजे उड़ान भरी। सूत्रों ने बताया कि सात यात्री देरी के कारण अन्य उड़ानों से चले गए। यात्रियों ने कथित तौर पर उड़ान के प्रस्थान में अत्यधिक देरी के लिए हवाईअड्डे के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी आलोचना की।

Location: India, Karnataka, Mangaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM