खबरे |

खबरे |

लिव-इन पार्टनर की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने का आरोप में शख्स गिरफ्तार
Published : Oct 11, 2023, 4:54 pm IST
Updated : Oct 11, 2023, 4:54 pm IST
SHARE ARTICLE
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

आरोपी को अपनी प्रेमिका की अपलोड की गयी तस्वीरों पर आयी टिप्पणियां पढ़कर ‘‘खुशी’’ होती थी।

बेंगलुरु : बेंगलुरु में अपनी लिव-इन पार्टनर की निजी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट करने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि संजय कुमार और उसकी 24 वर्षीय प्रेमिका लिव-इन रिश्ते में रह रहे थे तथा शादी करने की योजना बना रहे थे। दोनों तमिलनाडु के वेल्लोर के रहने वाले हैं और 10वीं कक्षा से एक-दूसरे को जानते हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी को अपनी प्रेमिका की अपलोड की गयी तस्वीरों पर आयी टिप्पणियां पढ़कर ‘‘खुशी’’ होती थी। महिला ने संजय कुमार के साथ मिलकर पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी जिसमें उसने आरोप लगाया कि किसी ने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे कुछ सोशल मीडिया मंचों पर उसकी निजी तस्वीरें अपलोड कर दी हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की अन्य संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया। इसके बाद जांचकर्ताओं ने संबंधित सोशल मीडिया मंचों से इन तस्वीरों को हटाने के लिए संपर्क किया और उस व्यक्ति की जानकारी भी मांगी जिसके खाते से ये तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड की गयीं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि महिला के प्रेमी ने ही ये तस्वीरें पोस्ट की थी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने पूछताछ के दौरान अपना दोष स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें भी सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट किया था।

 

Location: India, Karnataka, Bengaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM