खबरे |

खबरे |

असम में 20 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Mar 12, 2023, 4:43 pm IST
Updated : Mar 12, 2023, 4:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Heroin worth over Rs 20 crore seized in Assam, one arrested
Heroin worth over Rs 20 crore seized in Assam, one arrested

पुलिस ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये से अधिक है।

दीफू (असम) : असम के कार्बी आंगलोंग जिले में रविवार को हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की गई और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये से अधिक है।

बोकाजान अनुमंडल पुलिस अधिकारी जॉन दास ने बताया कि पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर खटखाटी इलाके में नाकेबंदी कर दीमापुर की ओर से आ रहे एक वाहन को रोका।

उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान, पुलिस ने वाहन से साबुन के 390 डिब्बे बरामद किये, जिसमें पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन थी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। दास ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ रुपये से अधिक है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM