खबरे |

खबरे |

मध्यप्रदेश : बस ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 19 घायल
Published : Mar 12, 2023, 5:14 pm IST
Updated : Mar 12, 2023, 5:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Bus collides with tractor-trolley, two killed, 19 injured
Bus collides with tractor-trolley, two killed, 19 injured

घायलों में से दो की हालत गंभीर है।

विदिशा (मप्र) :  मध्यप्रदेश में रविवार को एक तेज रफ्तार बस ने लोगों से खचाखच भरे ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी । विदिशा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि यह घटना विदिशा शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर रायसेन जिले में सांची के समीप आज सुबह करीब चार बजे हुई। उनके अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और 19 अन्य घायल हुए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ वैभव जैन ने बताया कि आज सुबह 21 घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज विदिशा लाया गया, जिनमें से मीरा बाई (70) और कल्लू (25) नामक दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्राली में भी 35 लोग सवार थे और जब तेज रफ्तार बस ने इसे पीछे टक्कर मारी, उस वक्त ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM