खबरे |

खबरे |

दुबई जा रहे दो यात्रियों से मेंगलुरु हवाईअड्डे पर 2.6 करोड़ रुपये के हीरे के टुकड़े जब्त
Published : Feb 13, 2023, 12:33 pm IST
Updated : Feb 13, 2023, 12:33 pm IST
SHARE ARTICLE
Diamond pieces worth Rs 2.6 crore seized at Mangaluru airport from two passengers going to Dubai
Diamond pieces worth Rs 2.6 crore seized at Mangaluru airport from two passengers going to Dubai

सूत्रों ने कहा कि सीआईएसएफ कर्मियों ने दोनों यात्रियों को आगे की जांच के लिए डीआरआई अधिकारियों को सौंप दिया।

मेंगलुरु : राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एमआईए) पर दो यात्रियों से 2.6 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे के टुकड़े जब्त किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डीआरआई सूत्रों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों की मदद से भटकल के दो यात्रियों अनस और अमर से उस वक्त हीरे जब्त किए जब शनिवार को वे दुबई के लिए उड़ान में सवार होने वाले थे।.

एक गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने आव्रजन काउंटर पर सघन जांच के दौरान यात्रियों में से एक के जूते में छिपे हुए हीरे के टुकड़ों के दो पैकेट बरामद किए। सूत्रों ने कहा कि सीआईएसएफ कर्मियों ने दोनों यात्रियों को आगे की जांच के लिए डीआरआई अधिकारियों को सौंप दिया।

Location: India, Karnataka, Mangaluru

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM