Rajasthan News: राजस्थान में युवक की क्रूरता, पत्नी को मोटरसाइकिल से बांधकर घसीटा, पति गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

Rajasthan News: राजस्थान में युवक की क्रूरता, पत्नी को मोटरसाइकिल से बांधकर घसीटा, पति गिरफ्तार
Published : Aug 13, 2024, 7:22 pm IST
Updated : Aug 13, 2024, 7:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Cruelty of a young man in Rajasthan News in hindi
Cruelty of a young man in Rajasthan News in hindi

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में सख्त कार्रवाई की

Rajasthan Viral Video News: राजस्थान के नागौर जिले के खींवासर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामले को सुनने के बाद इंसानियत को लेकर शायद आपकी भी सोच बदल जाएगी। ऐसा हम इस लिए कह रहे है, क्योंकि इस दौरान एक नशे में धूत युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी, और इस दौरान उसने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

बता दें कि युवक ने नशे की हालत में अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल के पीछे रस्सी से बांध दिया और काफी दूर तक घसीटता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि क्या कोई पति अपनी पत्नी के साथ ऐसा व्यवहार कर सकता है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना नागौर जिले के खिंवासर उपखंड के पचौरी गांव से सामने आई है, जिसमें एक शख्स सड़क पर एक महिला को मोटरसाइकिल के पीछे खींच रहा है और महिला मदद के लिए चिल्ला रही है। व्यक्ति की पहचान प्रेम राम निवासी पांचौड़ी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रेम राम की 10 महीने पहले शादी हुई थी। बताया जाता है कि प्रेम राम नशे का आदी है और आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता है। घटना की जानकारी देते हुए नागौर के एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसके अलावा आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी प्रेम राम की पत्नी अपनी बहन से मिलने जैसलमेर जा रही थी। लेकिन उनके पति प्रेम राम ने इस बात से इनकार कर दिया। हालांकि इसके बाद भी प्रेम राम की पत्नी अपनी बहन से मिलने पहुंची। जिस बात से नाराज होकर प्रेम राम ने अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल के पीछे बांध दिया और उसे घसीटा।

(For more news apart from Cruelty of a young man in Rajasthan news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

इन बुजुर्गों का दर्द सुनकर पसीज जाएगा आपका दिल, क्योंकि अपने ही बन गए बेगाने

14 Apr 2025 2:11 PM

कुछ दिन पहले खिलाफ बोलने वाले Dalvir Goldy अब Partap Bajwa की कर रहे हैं प्रशंसा

12 Apr 2025 2:15 PM

Big Breaking: अकाली दल ने चुन लिया अपना नया अध्यक्ष, सुखबीर बादल तीसरी बार बने अध्यक्ष

12 Apr 2025 2:13 PM

पपलप्रीत अजनाला थाने पहुंचा, पुलिस उसे कल डिब्रूगढ़ से अमृतसर लेकर आई थी

11 Apr 2025 7:05 PM

Punjab Latest Top News Today | देखिये क्या है खास | Spokesman TV | LIVE

11 Apr 2025 7:03 PM

Inspector Ronnie को बड़ा झटका! कर्नल पर हमला मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

10 Apr 2025 5:40 PM