खबरे |

खबरे |

कोटा में थम नहीं रहे छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामले: अब NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या
Published : Sep 13, 2023, 12:15 pm IST
Updated : Sep 13, 2023, 12:30 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पुलिस ने मृतक छात्रा की पहचान ऋचा सिन्हा (16) के रूप में की है।

कोटा (राजस्थान):  कोटा में छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला राजस्थान के विज्ञान नगर इलाके से सामने आई है.  यहां  राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की तैयारी कर रही झारखंड की एक छात्रा ने अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

पुलिस ने मृतक छात्रा की पहचान ऋचा सिन्हा (16) के रूप में की है। वह एनईईटी की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार छात्रा मंगलवार देर रात अपने छात्रावास के कमरे में लटकी हुई पाई गई।

विज्ञान नगर पुलिस थाने के उप-निरीक्षक के सहायक अमर चंद ने कहा, पुलिस को एक निजी अस्पताल द्वारा मंगलवार रात करीब 10.30 बजे छात्रा की मौत की खबर मिली। ऋचा सिन्हा झारखंड के रांची की रहने वाली थी और वह ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा थी। वह इस साल की शुरुआत में कोटा आई थी और यहां के एक कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया था।

चंद ने कहा कि छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारण की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये एमबीएस अस्पताल भेज दिया गया है।

इस साल राजस्थान के कोटा शहर के किसी कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्र द्वारा आत्महत्या का यह 23वां मामला है। पिछले साल इस शहर में 15 छात्रों ने आत्महत्या की थी।

Location: India, Rajasthan, Kota

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM