खबरे |

खबरे |

ओडिशा : मोटरसाइकिल के ट्रैक्टर से टकराने से नवविवाहित जोड़े की मौत
Published : Feb 14, 2023, 1:17 pm IST
Updated : Feb 14, 2023, 1:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Odisha: Newly married couple dies after motorcycle collides with tractor
Odisha: Newly married couple dies after motorcycle collides with tractor

अधिकारी ने बताया, “वे (दंपति) शादी की किसी रस्म के लिए बरहमपुर स्थित महिला के घर जा रहे थे तभी हादसा हो गया।”

बरहमपुर (ओडिशा) : ओडिशा के गंजम जिले में एक ट्रैक्टर से दोपहिया वाहन की टक्कर हो जाने से नवविवाहित जोड़े की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर गोलंथरा के पास उस समय हुआ, जब यह जोड़ा बरहमपुर जा रहा था। दोनों की शादी 11 फरवरी को ही हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के इच्छापुरम के जी बेनू (27) और बरहमपुर की रहने वाली उनकी पत्नी चौधरी प्रणिता (22) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया, “वे (दंपति) शादी की किसी रस्म के लिए बरहमपुर स्थित महिला के घर जा रहे थे तभी हादसा हो गया।” गोलंथरा थाना प्रभारी बिबेकानंद महंत ने बताया कि दंपति को यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Location: India, Odisha, Brahmapur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM