खबरे |

खबरे |

प.बंगाल : बहन का वैवाहिक जीवन बचाने के लिए भाई ने की आत्महत्या , जानें मामला
Published : Mar 14, 2023, 3:50 pm IST
Updated : Mar 14, 2023, 3:50 pm IST
SHARE ARTICLE
West Bengal: Youth commits suicide to save married life of sister, know the matter
West Bengal: Youth commits suicide to save married life of sister, know the matter

पुलिस ने बताया यह घटना सोमवार को नघाटा में हुई।

कृष्णागंज (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 23 वर्षीय एक युवक ने अपनी बहन की वैवाहिक जिंदगी बचाने के लिए आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया यह घटना सोमवार को नघाटा में हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक के शव के साथ मिले पत्र (सुसाइड नोट) में हंसखली निवासी बहनोई को दोषी ठहराया गया है, जो अक्सर पैसे और उपहार की मांग करते हुए उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। पत्र के मुताबिक, पीड़ित के परिवार के लिए आए दिन होने वाली यह मांग पूरी करना संभव नहीं था।

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, मृतक की बहन ने भी पहले आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन वह सौभाग्य से बच गई।

उन्होंने कहा कि मृतक के पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं। बहनोई की मांगों को पूरा करने के लिए युवक ने एक छोटी-मोटी नौकरी शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह युवक की बहन को उसके पति ने मार-पीट कर घर से निकाल दिया और वह अपने माता-पिता के पास लौट आई।

रविवार को भजनघाट ग्रामीण मेले में दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। युवक के बहनोई ने युवक से कथित तौर पर कहा था कि उसकी बहन उसकी मौत के बाद ही वापस आ सकती है। अगली सुबह युवक का शव उसके कमरे में लटका मिला और सुसाइड नोट में बहनोई पर आरोप लगाने के अलावा घटना का जिक्र किया गया था। युवक के पिता द्वारा कृष्णगंज थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM