खबरे |

खबरे |

दिल्ली पुलिस ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के मद्देनजर यातायात परामर्श जारी किया
Published : Nov 14, 2022, 11:22 am IST
Updated : Nov 14, 2022, 11:49 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi Police issues traffic advisories in view of India International Trade Fair
Delhi Police issues traffic advisories in view of India International Trade Fair

आगंतुकों को शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। पार्क किए गए वाहनों को उठा लिया जाएगा

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सोमवार से शुरू हो रहे, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के मद्देनजर यातायात परामर्श जारी किए हैं, और उन सड़कों का भी उल्लेख किया जहां भीड़भाड़ तथा यातायात संबंधी समस्या होने का अनुमान है। परामर्श में कहा गया है कि मथुरा रोड, भैरों मार्ग, रिंग रोड, शेरशाह रोड और पुराना किला रोड पर यातायात की समस्या हो सकती है।

व्यापारी आगंतुकों के लिए 14 से 18 नवंबर तक मेले में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आम लोगों को 19 से 27 नवंबर तक मेले में जाने की अनुमति होगी।

यातायात पुलिस ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रविवार को ट्वीट किया ‘‘ आगंतुकों का प्रवेश द्वार संख्या 5-ए और 5-बी से नहीं होगा। वे द्वार संख्या 01, 04, 10, 11 और शिल्प संग्रहालय द्वार से प्रवेश करेंगे। मीडियाकर्मियों के लिए प्रवेश द्वार संख्या 4 और 10 से होगा। आईटीपीओ अधिकारी द्वार संख्या 4 और 10 से प्रवेश कर सकेंगे। शाम 6 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।’’.

परामर्श में आगे कहा गया है ‘‘ प्रगति मैदान पर टिकटों की बिक्री नहीं होगी। टिकटों की बिक्री ऑनलाइन और चुनिंदा मेट्रो स्टेशन पर होगी। चालक चालित वाहन और टैक्सियों के लिए रुकने की जगह गेट संख्या 4 के सामने होगी। मेले में प्रवेश पहले ही बंद किया जा सकता है।’’.

मथुरा रोड़ और भैरों मार्ग पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। आगंतुकों को शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। पार्क किए गए वाहनों को उठा लिया जाएगा और नेशनल स्टेडियम में ले जा कर खड़ा कर दिया जाएगा।.

परामर्श में कहा गया है कि मथुरा रोड से भगवान दास रोड और सुब्रमण्यम भारती मार्ग के लिए दाहिने मुड़ने की अनुमति नहीं होगी।.

यातायात परामर्श में यात्रियों को डब्ल्यू-प्वाइंट से मथुरा रोड-सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग तक भैरों, पुराना किला रोड, शेरशाह रोड-मथुरा रोड से बचने के लिए कहा गया है।
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM