खबरे |

खबरे |

ग्वालियर: बुजुर्ग की हत्या के बाद भड़के परिजनों ने आरोपियों के घर फूंके
Published : Dec 14, 2022, 5:05 pm IST
Updated : Dec 14, 2022, 5:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Gwalior: After the murder of an elderly person in a land dispute, the family members set the house of the accused on fire.
Gwalior: After the murder of an elderly person in a land dispute, the family members set the house of the accused on fire.

एसपी अमित सांघी ने कहा कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने हत्या के आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की तलाश जारी हैं.

ग्वालियर : मध्य प्रदेश में ग्वालियर जिले के एक गांव में 72 वर्षीय एक वृद्ध की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी जिससे गांव में तनाव फैल गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चीनौर थाना क्षेत्र के ररुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर बिहारी कुशवाहा, नीरज कुशवाहा और होताम कुशवाहा नामक तीन लोगों ने सोमवार शाम को वृद्ध अमर सिंह परिहार की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मंगलवार रात आरोपियों के घर में आग लगा दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सांघी ने कहा कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। उनके अनुसार पुलिस ने हत्या के आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी ने कहा कि आग से घरेलू सामान जल गया है और इस घटना से गांव में तनाव फैल गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ग्रामीण इलाकों में निगरानी रख रही है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM