खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर, पांच महिलाओं समेत छह की मौत, 21 अन्य घायल
Published : May 15, 2023, 12:26 pm IST
Updated : May 15, 2023, 12:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Horrific road accident in Chhattisgarh
Horrific road accident in Chhattisgarh

घायलों में से पांच की हालत गंभीर है।

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई है तथा 21 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

मिला जानकारी के मुताबिक जिले के पलारी थाना क्षेत्र में अंतर्गत गौड़ा पुलिया के करीब देर रविवार देर रात ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में पांच महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस को जानकारी मिली है कि बलौदाबाजार थाना क्षेत्र के लटुआ गांव निवासी ये लोग परसदा गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि देर रात जब वे गौड़ा पुलिया के करीब पहुंचे तब उनका वाहन ट्रक से टकरा गया। 

इस घटना में पिकअप वाहन में सवार पांच महिलाओं और छह वर्ष के एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई तथा 21 अन्य घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल पांच ग्रामीणों को इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया है। वहीं 16 अन्य घायलों का बलौदाबाजार के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर दुख जताया है तथा मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM