खबरे |

खबरे |

ग्वालियर में गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश ने की गोलीबारी, पुलिसकर्मी घायल
Published : Aug 15, 2023, 5:37 pm IST
Updated : Aug 15, 2023, 5:37 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

घटना सोमवार रात हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में हुई।

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक बदमाश ने उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे दो पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी, जिससे इसमें एक आरक्षक घायल हो गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद आरक्षक कपिल और वकील को फरार बदमाश पवन जाटव को पकड़ने के लिए भेजा गया था । उन्होंने कहा कि जब पुलिसकर्मियों ने जाटव को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उन पर बंदूक से गोली चला दी। आरक्षक कपिल के पेट में गोली लगी है। अधिकारी ने बताया कि घायल होने के बाद भी कपिल और दूसरा आरक्षक अपराधी को पकड़े रहे और इसी बीच पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में उपचाराधीन है जहां उसकी हालत स्थिर है। चंदेल ने बताया कि जाटव के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM