खबरे |

खबरे |

बेहतर, उज्ज्वल भारत के लिए मतभेदों से ऊपर उठें : CM ममता बनर्जी
Published : Aug 15, 2023, 1:08 pm IST
Updated : Aug 15, 2023, 1:08 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Mamata Banerjee
CM Mamata Banerjee

उन्होंने कहा, ''मेरी ओर से सभी माताओं, भाइयों और बहनों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।''

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेहतर एवं उज्ज्वल भारत के लिए मतभेदों को दरकिनार कर विभाजनों से ऊपर उठने का मंगलवार को आह्वान किया। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ''हमारे इतिहास के अध्याय साहस और चुनौतियों का सामना करने की कहानियों से लिखे गए हैं। हम तिरंगा फहराते समय अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करें और उन मूल्यों को बनाए रखने का प्रण लें, जिनके लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी।''

उन्होंने कहा, ''उनका बलिदान हमें उद्देश्य और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहे। आइए, हम अपने मतभेदों को दरकिनार कर विभाजनों से ऊपर उठें और एक उज्ज्वल, बेहतर भारत की दिशा में अपनी यात्रा में एकजुट हों।''

ममता ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की कविता ‘व्हेयर द माइंड इस विदआउट फीयर (जहां मन हो भय से मुक्त)' की दो पंक्तियों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा, ''मेरी ओर से सभी माताओं, भाइयों और बहनों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'' बनर्जी ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कहा था कि दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से नरेन्द्र मोदी का भाषण प्रधानमंत्री के रूप में उनका आखिरी भाषण होगा क्योंकि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस)अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में विजेता के रूप में उभरेगा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने संबंधी संदेश में ‘इंडिया’ शब्द पर जोर दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM