खबरे |

खबरे |

Doda Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 36 की मौत
Published : Nov 15, 2023, 3:08 pm IST
Updated : Nov 15, 2023, 3:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Jammu Kashmir Doda Bus Accident
Jammu Kashmir Doda Bus Accident

हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ.

Jammu Kashmir Doda Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां किश्तवाड़ से जम्मू की ओर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 36 लोगों की मौत की खबर है वहीं 19 लोग घायल हुए है. 

बता दें कि हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग ने पुलिस और बचाव टीम को सुचना दी जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया. फिलहाल सभी घायलों को किश्तवाड और डोडा के अस्पतालों में ले जाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.  कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.  वहीं मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब हादसा हुआ तो सड़क पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और एक-दूसरे से आगे निकलने की रेस में यह भयानक हादसा हो गया और 36 लोगों की जान चली गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख ने व्यक्त किया है और मरने वालों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की मदद करने का ऐलान किया है. 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM