खबरे |

खबरे |

महराष्ट्र : स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए घर से निकली किशोरी लापता
Published : Aug 16, 2023, 2:30 pm IST
Updated : Aug 16, 2023, 2:30 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लड़की को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया है।

ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 15 अगस्त को अपने स्कूल के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली 17 वर्षीय लड़की लापता हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा दाखिल शिकायत के हवाले से बताया कि लड़की मंगलवार सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर घर से यह कहकर निकली थी कि वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल में आयोजित एक सांस्कृतिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रही है।

अधिकारी के मुताबिक, हालांकि लड़की देर रात तक घर नहीं लौटी। जब लड़की के परिजन उसका पता लगाने में नाकाम रहे तब उन्होंने तालोजा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लड़की को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM