खबरे |

खबरे |

अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर, करेंगे दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन
Published : Oct 16, 2023, 11:56 am IST
Updated : Oct 16, 2023, 11:56 am IST
SHARE ARTICLE
Amit Shah on West Bengal tour today, will inaugurate Durga Puja pandal
Amit Shah on West Bengal tour today, will inaugurate Durga Puja pandal

अमित शाह अपराह्न करीब तीन बजे कोलकाता पहुंचेंगे और कुछ घंटे यहां रहने के बाद शाम को नई दिल्ली लौटेंगे।

कोलकाता ;  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और इस दौरान वह कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमित शाह अपराह्न करीब तीन बजे कोलकाता पहुंचेंगे और कुछ घंटे यहां रहने के बाद शाम को नई दिल्ली लौटेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद और पूजा समिति के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अमित शाह जी शाम करीब चार बजे हमारी ‘संतोष मित्रा स्क्वायर’ पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन करेंगे।’’ शाह ने इससे पहले 2019 में भी शहर के पूर्वी किनारे पर स्थित साल्ट लेक में ‘बी जे ब्लॉक’ सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने 2020 में अपना स्वयं का दुर्गा पूजा समारोह शुरू किया था और वह ऐसा करने वाली राज्य की पहली और एकमात्र पार्टी बनी थी। इसके बाद 2021 और 2022 में भी दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किए गए। बहरहाल, भाजपा की राज्य इकाई ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह 2023 से पूजा का आयोजन नहीं करेगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM