खबरे |

खबरे |

श्रीनगर : जामा मस्जिद के अंदर फोटो लेने तथा पुरूषों एवं महिलाओं के साथ बैठने पर रोक
Published : Dec 16, 2022, 4:23 pm IST
Updated : Dec 16, 2022, 4:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Srinagar: Ban on taking photographs and sitting with men and women inside Jama Masjid
Srinagar: Ban on taking photographs and sitting with men and women inside Jama Masjid

चौदहवीं सदी की इस मस्जिद के प्रबंधन ने अपने सुरक्षाकर्मियों को उसके निर्देशों को तत्काल लागू करने का निर्देश दिया है। महिलाएं मस्जिद में जा सकती हैं

श्रीनगर : श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के प्रबंधन ने मस्जिद के अंदर फोटो लेने पर रोक लगा दी है। साथ ही पुरूष एवं महिलाओं के 'लॉन' में साथ बैठने को प्रतिबंधित किया गया है। मस्जिद परिसर के चारों ओर लगायी गयी अधिसूचना में अंजुमन औकफ सेंट्रल जामा मस्जिद ने कहा कि अंदर 'फोटोग्राफी' उपकरण ले जाने की भी मनाही है।

उसने कहा, ‘‘ छायाकारों या कैमराकर्मियों पर मस्जिद के अंदर किसी प्रकार के फोटो लेने पर रोक है। किसी प्रकार का फोटो लेने के उपयोग में आने वाले उपकरणों को अंदर ले जाने की बिल्कुल इजाजत नहीं है और ऐसे उपकरणों को गेट पर रोक दिया जाए। ’’

उसने अधिसूचना में कहा, ‘‘किसी को मस्जिद के अंदर भोजन या कोई अन्य खाद्य पदार्थ खाने की अनुमति नहीं है। ऐसे आंगुतकों को द्वार पर ही रोक दिया जाए।’’

चौदहवीं सदी की इस मस्जिद के प्रबंधन ने अपने सुरक्षाकर्मियों को उसके निर्देशों को तत्काल लागू करने का निर्देश दिया है।. महिलाएं मस्जिद में जा सकती हैं यदि उनके लिए पुरूषों से अलग जगह निर्धारित हो।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM