खबरे |

खबरे |

कार्रवाई की वजह से नाबालिगों का विवाह रद्द किया जा रहा : असम के मुख्यमंत्री
Published : Feb 17, 2023, 5:25 pm IST
Updated : Feb 17, 2023, 5:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Marriages of minors being canceled due to crackdown: Assam CM
Marriages of minors being canceled due to crackdown: Assam CM

तीन फरवरी को शुरू हुई कार्रवाई में मंगलवार तक 4,225 मामले दर्ज कर 3,031 लोगों को पकड़ा गया था।.

गुवाहाटी : असम सरकार की बाल विवाह के खिलाफ पखवाड़े भर तक चली कार्रवाई का राज्य में “सकारात्मक” प्रभाव पड़ने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि कई परिवारों ने कम उम्र के बच्चों की निर्धारित शादियों को इस अभियान के परिणामस्वरूप रद्द कर दिया।

तीन फरवरी को शुरू हुई कार्रवाई में मंगलवार तक 4,225 मामले दर्ज कर 3,031 लोगों को पकड़ा गया था।.

शर्मा ने ट्विटर पर कहा, “असम के विभिन्न हिस्सों से रिपोर्टें आ रही हैं कि कई परिवारों ने इस तरह की अवैध प्रथाओं के खिलाफ हमारे अभियान के बाद कम उम्र के बच्चों के बीच पूर्व-निर्धारित विवाहों को रद्द कर दिया है।” 

उन्होंने कहा, “यह निश्चित रूप से बाल विवाह के खिलाफ हमारी दो सप्ताह तक चली कार्रवाई का सकारात्मक प्रभाव है।” विपक्षी दलों ने अभियान चलाने के तौर तरीकों को लेकर इसकी आलोचना की और नाबालिग पतियों और परिवार के सदस्यों की गिरफ्तारी को राजनीतिक लाभ के लिए “कानून का दुरुपयोग” करार दिया। उन्होंने इसकी तुलना “लोगों को आतंकित करने के लिए” की जाने वाली पुलिस कार्रवाई से की।

गौहाटी उच्च न्यायालय ने भी बाल विवाह के आरोपियों पर यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, 2021 और दुष्कर्म की धाराएं लगाए जाने को लेकर प्रदेश सरकार की आलोचना की थी। अदालत ने कहा था कि ये “बिल्कुल अजीब” आरोप हैं। न्यायमूर्ति सुमन श्याम ने कहा कि इससे ‘‘लोगों के निजी जीवन में तबाही’’ मची है और ऐसे मामलों में आरोपियों से हिरासत में पूछताछ की कोई जरूरत नहीं है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM