खबरे |

खबरे |

केरल: नाबालिग से बलात्कार के मामले में मोनसन मावुंकल को आजीवन कारावास की सजा
Published : Jun 17, 2023, 3:31 pm IST
Updated : Jun 17, 2023, 3:31 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उसे पॉक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत कड़े आजीवन कारावास की सजा भी दी गई।

कोच्चि :  केरल की एक अदालत ने प्राचीन वस्तुओं के स्वयंभू डीलर मोनसन मावुंकल को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में शनिवार को दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत (पॉक्सो) के न्यायाधीश के. सोमन ने मावुंकल पर 5.25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने दोषी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण संबंधी कानून (पॉक्सो) की विभिन्न धाराओं के तहत भी सजा सुनाई।

मावुंकल को अपनी घरेलू सहायिका की बेटी से 2019 से कई बार बलात्कार करने का दोषी पाया गया। उसे आईपीसी की धारा 376(2)(एन) (किसी महिला से बार-बार बलात्कार करना) और 376(2)(एफ) (रिश्तेदार, अभिभावक या शिक्षक या महिला के विश्वासपात्र या उसके प्रति अधिकार की स्थिति वाले व्यक्ति का उसी महिला से बलात्कार करना) के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

उसे पॉक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत कड़े आजीवन कारावास की सजा भी दी गई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

मावुंकल पर आरोप था कि उसने अपनी घरेलू सहायिका की बेटी के नाबालिग होने के समय और बाद में उसके वयस्क होने पर भी उससे बलात्कार किया और उसे शिक्षा के लिए वित्तीय मदद मुहैया कराने का झूठा वादा किया। मावुंकल ने तर्क दिया था कि पुलिस ने उसे बलात्कार के मामले में फंसाया है, ताकि वह उसे जेल में रख सके, क्योंकि पुलिस को उसके खिलाफ धोखाधड़ी के उन मामलों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला, जिनकी वह जांच कर रही है।

अपने पास दुर्लभ और ऐतिहासिक प्राचीन वस्तुएं होने का दावा करने वाले चेरथला के मूल निवासी मावुंकल को केरल पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। अपराध शाखा ने विभिन्न लोगों से 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की थी। मावुंकल को उसके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के कई मामलों में से एक मामले में 25 सितंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था। वह तभी से जेल में है और अब करीब 10 मामलों में आरोपी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM