खबरे |

खबरे |

जयपुर:आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रहे परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या
Published : Oct 17, 2023, 6:19 pm IST
Updated : Oct 17, 2023, 6:19 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

प्रारंभिक जांच में पता चला कि बीमारी और आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने संभवत: यह कदम उठाया है।

जयपुर: जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान एक परिवार के सदस्यों ने कथित रूप से जहर पीकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी उदयसिंह यादव ने मंगलवार को बताया कि बालाजी विहार, निवारू रोड निवासी नवीन सैन (41), उसकी पत्नी सीमा सैन (39) और बेटा मयंक (14) ने रविवार रात को जूस में जहर मिलाकर पी लिया था और सभी को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मंयक ने सोमवार दोपहर को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि बीमारी और आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने संभवत: यह कदम उठाया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM