खबरे |

खबरे |

नवी मुंबई: पति की हत्या के मामले में महिला और दो अन्य गिरफ्तार
Published : May 18, 2023, 6:46 pm IST
Updated : May 18, 2023, 6:46 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जांच में मृतक की पत्नी का नाम सामने आया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ठाणे : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक की हत्या में कथित रूप से संलिप्तता को लेकर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

अपराध शाखा (पनवेल) यूनिट दो के वरिष्ठ निरीक्षक रवींद्र पाटिल ने बृहस्पतिवार को बताया जसपाल सिंह खोसा पालसिंह (48) की आठ मई को कलंबोली में तब हत्या कर दी गई थी जब वह सुबह की सैर कर रहे थे। हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए अपराध शाखा के दल गठित किए गए थे।

उन्होंने बताया कि जांच में मृतक की पत्नी का नाम सामने आया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पाटिल के मुताबिक, “ पूछताछ के बाद हमने पैसा लेकर हत्या करने वाले पंजाब निवासी दो लोगों को मुंबई के कुर्ला एलटीटी टर्मिनस से गिरफ्तार किया।”

उन्होंने बताया कि महिला अक्सर अपने पति से लड़ा करती थी और उसने अपने पति की हत्या करने के लिए दोनों को कथित रूप से 20 लाख रुपये दिए थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM