खबरे |

खबरे |

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में निर्माण स्थल पर भूस्खलन, छह मजदूरों को निकाला गया सुरक्षित
Published : Jul 18, 2023, 4:53 pm IST
Updated : Jul 18, 2023, 4:53 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

“पहले दो मजदूर लापता थे जिनमें से एक को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि दूसरे मजदूर की तलाश जारी है।”

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को भूस्खलन से एक निर्माणाधीन इमारत के ढह जाने के बाद छह मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक मजदूर लापता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उधमपुर के अतिरिक्त उपायुक्त जोगिंदर सिंह जसरोटिया ने कहा कि लापता व्यक्ति की तलाश जारी है, जिसके मलबे के अंदर दबे होने की आशंका है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मजदूरों का एक समूह कल्लार में सब्जी बाजार के निकट निर्माण स्थल पर काम में व्यस्त था तभी पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 45 मिनट पर वे भूस्खलन की चपेट में आ गये। अधिकारियों ने कहा कि तुरंत बचाव अभियान शुरू कर छह मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि लापता मजदूर की तलाश जारी है।

जसरोटिया ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दलों के साथ-साथ पुलिस भी लापता मजदूर को खोजने में जुटी है। उन्होंने कहा, “पहले दो मजदूर लापता थे जिनमें से एक को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि दूसरे मजदूर की तलाश जारी है।”

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM