खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: ठाणे में ट्रक ने जीप को मारी भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत
Published : Jul 18, 2023, 1:57 pm IST
Updated : Jul 18, 2023, 1:57 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

ठाणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मंगलवार को कंटेनर ट्रक ने एक जीप को टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से एक अधिकारी ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी जिसके बाद वाहन करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया और पलट गया। पडघा थाने के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दुर्घटना भिवंडी तालुका के पडघा क्षेत्र में खडोली मोड़ पर भारी बारिश के बीच सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई।

नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और जीप चालक समेत आठ अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कुछ स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल लोगों को भिवंडी के आईजीएम अस्पताल और कलवा के एक सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM