खबरे |

खबरे |

Chhattisgarh News: CAF के जवान ने की गोलीबारी, दो जवानों की मृत्यु, दो अन्य घायल
Published : Sep 18, 2024, 3:39 pm IST
Updated : Sep 18, 2024, 3:39 pm IST
SHARE ARTICLE
Chhattisgarh News: CAF jawan opened fire, two soldiers died, two others injured( सांकेतिक फोटो)
Chhattisgarh News: CAF jawan opened fire, two soldiers died, two others injured( सांकेतिक फोटो)

धवार सुबह करीब 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने सर्विस इंसास राइफल से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान द्वारा अपनी सर्विस राइफल से गोलीबारी किए जाने के कारण दो जवानों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सामरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूताही गांव में स्थित सीएएफ के 11वीं बटालियन के शिविर में आज सुबह जवान अजय सिदार ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से गोलीबारी कर दी। इस घटना में जवान रूपेश पटेल और संदीप पांडेय की मौत हो गई तथा जवान अंबुज शुक्ला और राहुल बघेल घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झारखंड की सीमा से लगे क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए भुताही गांव में सीएएफ का शिविर बनाया गया है। भुताही शिविर में सीएएफ की 11 वीं बटालियन तैनात हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे सीएएफ जवान अजय सिदार ने सर्विस इंसास राइफल से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में चार जवानों को गोली लगी। गोली लगने से जवान रूपेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। जब तीन घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था तब संदीप पांडेय ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

सरगुजा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग ने बताया कि घटना के बाद गोलीबारी करने वाले जवान सिदार को पकड़ लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

गर्ग ने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।(pti)

(For more news apart from Chhattisgarh News: CAF jawan opened fire, two soldiers died, two others injured, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM