खबरे |

खबरे |

मप्र : खंडवा में दो बसों के बीच टक्कर , 36 यात्री घायल
Published : Jan 19, 2023, 6:50 pm IST
Updated : Jan 19, 2023, 6:50 pm IST
SHARE ARTICLE
MP: Collision between two buses in Khandwa, 36 passengers injured
MP: Collision between two buses in Khandwa, 36 passengers injured

यह घटना खंडवा-हरदा राजमार्ग पर उस समय हुई जब एक डंपर से आगे निकलने की कोशिश में एक निजी बस विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बस से टकरा गयी।

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के राजुर गांव के पास बृहस्पतिवार को एक डंपर से आगे निकलने के प्रयास में दो बसों के बीच आमने सामने की टक्कर हो जाने से 36 व्यक्ति घायल हो गये। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि यह घटना खंडवा-हरदा राजमार्ग पर उस समय हुई जब एक डंपर से आगे निकलने की कोशिश में एक निजी बस विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बस से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 36 व्यक्ति घायल हो गये।.

उन्होंने कहा कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे जांच की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM