खबरे |

खबरे |

बंगाल में भीषण गर्मी से राहत नहीं, कई हिस्सों में लू की स्थिति का पूर्वानुमान
Published : Apr 19, 2023, 12:05 pm IST
Updated : Apr 19, 2023, 12:05 pm IST
SHARE ARTICLE
No respite from scorching heat in Bengal, heatwave conditions forecast in many parts
No respite from scorching heat in Bengal, heatwave conditions forecast in many parts

मंगलवार को बांकुड़ा राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,...

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बुधवार को भी भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि कोलकाता में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

पश्चिम बंगाल में गंगीय क्षेत्र के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने के बीच, विभाग ने उत्तर बंगाल के कुछ इलाकों में लू की स्थिति का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार तक लू की स्थिति तथा कहीं-कहीं अत्याधिक लू की स्थिति होने का अनुमान जताया है।

मंगलवार को बांकुड़ा राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम बर्धमान जिले में पानागढ़ वायु सेना स्टेशन में पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विभाग के मुताबिक, कोलकाता में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बीते कुछ दिनों में दर्ज किए गए तापमान से कुछ डिग्री कम था। विभाग ने कहा कि कोलकाता और आसपास के इलाकों में मौसम के गर्म रहने की संभावना है। उसने पश्चिम बंगाल उप-हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में भी लू की स्थिति का अनुमान जताया है।

विभाग के मुताबिक, दार्जिलिंग में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM