खबरे |

खबरे |

West Bengal Lok Sabha Election 2024: कूचबिहार में चुनावी ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान की रहस्यमय मौत
Published : Apr 19, 2024, 10:33 am IST
Updated : Apr 19, 2024, 10:33 am IST
SHARE ARTICLE
 CRPF jawan found dead posted on election duty in Cooch Behar West Bengal
CRPF jawan found dead posted on election duty in Cooch Behar West Bengal

जवान माथाभांगा के बेलताला इलाके में मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर था।

West Bengal Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान एक दुखद घटना में, कूचबिहार के माथाभांगा (Mathabhanga) में एक मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात 42 वर्षीय सीआरपीएफ जवान (CRPF jawan) की रहस्यमय मौत हो गई। कथित तौर पर बिहार का रहने वाला जवान माथाभांगा के बेलताला इलाके में मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर था।

जवान की पहचान नीलेश कुमार नीलू के रूप में हुई है, जो मतदान केंद्र के शौचालय में बेहोश पड़ा हुआ पाया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार देर रात वह अचानक बीमार पड़ गए और उनके नाक और मुंह से खून आने लगा। माथाभांगा उप-विभागीय अस्पताल ले जाने के बावजूद, वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Lok Sabha Election 2024 Phase1: सुपरस्टार रजनीकांत, धनुष समेत कई अभिनेताओं ने डाला अपना कीमती वोट, देखें Video

नीलू कथित तौर पर क्षेत्र में त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) का हिस्सा था। मौत का कारण जानने के लिए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालाँकि, अधिकारियों ने कथित तौर पर कहा कि किसी आपराधिक पहलू का संदेह नहीं है।

बता दे कि आज (19 अप्रैल) पहले चरण का मतदान हो रहा है. देश के 21 राज्यों में शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है. पहले चरण में कई केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी मैदान में हैं.

(For more news apart from CRPF jawan found dead posted on election duty in Cooch Behar West Bengal,stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM