खबरे |

खबरे |

विमान में शोर मचाने के आरोप में केरल का एक शख्स गिरफ्तार
Published : Jun 19, 2023, 1:06 pm IST
Updated : Jun 19, 2023, 1:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Kerala man arrested for making noise in flight
Kerala man arrested for making noise in flight

बाद में उस व्यक्ति को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

कोच्चि: अबू धाबी से उड़ान भरने के बाद विमान में शोर मचाने के आरोप में केरल के 51 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बाद में उस व्यक्ति को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि जिजान जैकब नाम के एक व्यक्ति को आज सुबह कोच्चि जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान के चालक दल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''ऐसा संदेह हे कि व्यक्ति शराब के नशे में था। वह कुछ सह-यात्रियों और चालक दल के सदस्यों से छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझ रहा था।'' नेदुम्बस्सेरी पुलिस ने बताया कि जैकब की गिरफ्तारी केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118 (ए) के तहत की गई और उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM