खबरे |

खबरे |

पुंछ में मादक पदार्थ तस्करी और आतंकवाद से जुड़े मामले का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Published : Aug 20, 2023, 1:02 pm IST
Updated : Aug 20, 2023, 1:02 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

छह जुलाई को मामला की जांच संभालने के बाद एसआईए ने जावेद को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

जम्मू : जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष अन्वेषण एजेंसी (एसआईए) ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 30 और 31 मई की दरमियानी रात को पुंछ के करमारा इलाके में सीमावर्ती बाड़ के पास भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नशीले पदार्थों की बरामदगी और अपने तीन साथियों के गिरफ्तार होने के बाद बाद पुंछ निवासी मोहम्मद जावेद मौके से फरार हो गया था।

उन्होंने कहा कि छह जुलाई को मामला की जांच संभालने के बाद एसआईए ने जावेद को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले, मोहम्मद फारूक (26), मोहम्मद रियाज (23) और मोहम्मद जुबैर (22) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सेना ने एक एके असॉल्ट राइफल, दो पिस्तौल, छह ग्रेनेड, 10 किलो विस्फोटक पदार्थ (आईईडी) और संदिग्ध हेरोइन के 20 पैकेट बरामद किए थे। तीनों सीमा पार से भारत में इस सामग्री की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM