खबरे |

खबरे |

राजस्थान : पिटाई से हुई युवक की मौत के मामले में 10 लोग हिरासत में
Published : Aug 20, 2023, 12:20 pm IST
Updated : Aug 20, 2023, 12:20 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से कुछ वन विभाग के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

जयपुर:  राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कुछ लोगों की पिटाई के कारण हुई एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने हालांकि इसके भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या किए जाने (मॉब लिचिंग) की घटना होने से इनकार करते हुए कहा कि युवक शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखे हें और शव पर एकमात्र निशान तेज धार वाले हथियार से हमले का है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से कुछ वन विभाग के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। कोटपूतली-बहरोड़ की पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया, "मामले में दस लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। मौके से नमूने एकत्र करने के लिए जयपुर से फॉरेंसिक टीम बुलायी गयी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में वन विभाग के तीन-चार कर्मचारियों और दो अन्य की भूमिका सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक ने इसके 'मॉब लिंचिंग' का मामला होने से इनकार करते हुए कहा, "प्रथम दृष्टया, पीड़ित की मौत किसी तेज धार वाले हथियार के वार के बाद आंतरिक रक्तस्राव से हुई प्रतीत होती है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे।" इस बीच, पीड़ित वसीम के परिजन और ग्रामीण हरसोरा थाने पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर मुआवजे और मामले में त्वरित कार्रवाई और पारदर्शी जांच की मांग की।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों ने नारोल गांव में तीन युवकों को बुरी तरह पीटा जिससे उनमें से एक वसीम की मौत हो गई। युवक के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की एक टीम ने उसे व दो अन्य युवकों को पकड़ा और उनकी पिटाई की।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM