खबरे |

खबरे |

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 174 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
Published : Oct 21, 2023, 11:56 am IST
Updated : Oct 21, 2023, 11:56 am IST
SHARE ARTICLE
174 candidates filed nomination for Mizoram Assembly elections
174 candidates filed nomination for Mizoram Assembly elections

आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है।

आईजोल ; मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 16 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है।

उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अधिकारी ने कहा कि एमएनएफ ने राज्य विधानसभा की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें 25 मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 23 उम्मीदवार, आम आदमी पार्टी (आप) के चार उम्मीदवार तथा 27 निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

मिजोरम में विधानसभा के लिए सात नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। इससे पहले, 87 फीसदी ईसाई आबादी वाले मिजोरम में राजनीतिक दलों, चर्चों, सामाजिक संगठनों और छात्र निकायों ने चुनाव आयोग से मतगणना की तारीख को पुन: निर्धारित करने का आग्रह किया था, क्योंकि मतगणना की तारीख रविवार को पड़ रही है, जो ईसाइयों के लिए एक पवित्र दिन है।

फिलहाल, निर्वाचन आयोग ने अभी तक इन अनुरोधों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विधानसभा चुनाव में 4,38,925 महिला मतदाताओं सहित कुल 8,56,868 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM