खबरे |

खबरे |

जयपुर ज्वैलरी शो का 20वां संस्करण 23 दिसंबर से शुरू
Published : Dec 21, 2022, 11:49 am IST
Updated : Dec 21, 2022, 11:49 am IST
SHARE ARTICLE
Jewelery exhibition to be held in Jaipur from December 23
Jewelery exhibition to be held in Jaipur from December 23

आयोजकों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल प्रदर्शनी में लगभग 900 बूथ होंगे।

जयपुर : जयपुर में आभूषणों की सालाना प्रदर्शनी जयपुर जूलरी शो (जेजेएस) इस बार 23 से 26 दिसंबर तक होगी। आयोजकों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल प्रदर्शनी में लगभग 900 बूथ होंगे।

जेजेएस के अध्यक्ष विमल चंद सुराणा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में देश के प्रतिष्ठित आभूषण निर्माताओं की भागीदारी होगी और 400 से अधिक प्रमुख खुदरा विक्रेताओं ने पहले ही अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।

यह प्रदर्शनी यहां सीतापुरा में जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित की जाएगी।

जेजेएस के सचिव राजीव जैन के अनुसार प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में बूथ होने से भागीदारों को रत्न और आभूषण क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर प्रदर्शकों के साथ विशेषज्ञों से बातचीत का अवसर मिलेगा।उनके अनुसार 35,000 से अधिक घरेलू और विदेशी आगंतुकों के साथ यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बन गया है। इन आगंतुकों को रत्न और आभूषण उद्योग की पेशकश के बारे में नवीनतम और बेहतरीन सामग्री देखने का अवसर  मिलेगा।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM