खबरे |

खबरे |

Uttarakhand News: देहरादून में फर्जी सिम कार्ड घोटाले का भंडाफोड़
Published : Feb 22, 2024, 4:59 pm IST
Updated : Feb 22, 2024, 4:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Fake SIM card scam busted in Dehradun, Uttarakhand News In Hindi
Fake SIM card scam busted in Dehradun, Uttarakhand News In Hindi

पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश का लालच दिया गया।

Fake SIM card scam busted in Dehradun News: उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक फर्जी सिम कार्ड घोटाले का भंडाफोड़ कर गिरोह के सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ (साइबर अपराध) आयुष अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली के चांदनी महल के तुर्कमान गेट निवासी मुदस्सिर मिर्जा के पास से तीन हजार फर्जी सिम कार्ड बरामद किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय साइबर अपराध पुलिस थाने में 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश का लालच दिया गया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार मिर्जा ने लोगों के साथ धोखाधड़ी के लिए स्मार्ट उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले ‘एम2एम’ सिम का इस्तेमाल किया। उसने एक कंपनी को सीसीटीवी लगाने वाली कंपनी के रूप में दिखाकर पंजीकृत कराया। फर्जी कंपनी के नाम पर लगभग 45,000 सिम कार्ड (‘एयरटेल’ के 29,000 और ‘वोडाफोन-आइडिया’ के 16,000 सिम कार्ड) जारी करवाये गए।

उन्होंने बताया कि मिर्जा ने इन नंबर को अन्य साइबर धोखाधड़ी के लिए आगे बेच दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इसे राष्ट्रीय स्तर का घोटाला बताते हुए कहा कि गिरोह की हर गतिविधि को मिर्जा ही अंजाम दे रहा था। अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी एसटीएफ से साझा की गई है, जिसे विस्तृत जांच के लिए टीम को विभिन्न स्थानों पर भेज दिया गया है।

(For more news apart from  Fake SIM card scam busted in Dehradun news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Uttarakhand, Dehradun

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM