खबरे |

खबरे |

हैदराबाद हवाई अड्डे पर सूडानी महिलाओं से 7.89 करोड़ रुपये का सोना जब्त
Published : Feb 23, 2023, 12:58 pm IST
Updated : Feb 23, 2023, 12:58 pm IST
SHARE ARTICLE
Gold worth Rs 7.89 crore seized from Sudanese women at Hyderabad airport (presenter photo)
Gold worth Rs 7.89 crore seized from Sudanese women at Hyderabad airport (presenter photo)

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि इनमें से चार यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हैदराबाद : यहां स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सूड़ान की 23 महिला यात्रियों से 7.89 करोड़ रुपये मूल्य का 14.9 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हैदराबाद सीमा शुल्क विभाग द्वारा हवाई अड्डे पर हाल फिलहाल में जब्त किए गए सोने की यह सबसे बड़ी खेपों में से एक है।

खुफिया सूचना के आधार पर हैदराबाद सीमा शुल्क की हवाई खुफिया इकाई ने हवाई अड्डे के सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ मिलकर बुधवार को एक विमान से शारजाह के रास्ते सूडान से पहुंचीं 23 महिला यात्रियों को रोका।

सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, यात्रियों के सामान और उनकी व्यापक तलाशी के बाद पाया गया कि उन्होंने जूतों, पैरों के नीचे और अपने कपड़ों में सोना छिपा रखा था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि इनमें से चार यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM