खबरे |

खबरे |

विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में ली शपथ
Published : Feb 23, 2023, 1:29 pm IST
Updated : Feb 23, 2023, 1:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Vishwabhushan Harichandan takes oath as the Governor of Chhattisgarh
Vishwabhushan Harichandan takes oath as the Governor of Chhattisgarh

उन्होंने अनुसुइया उइके की जगह ली है। उईके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

रायपुर : विश्वभूषण हरिचंदन ने बृहस्पतिवार को राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने से पहले हरिचंदन ने पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य किया है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने हरिचंदन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अनुसुइया उइके की जगह ली है। उईके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल, राज्य के मंत्री और वरिष्ठ नौकरशाह उपस्थित थे।

ओडिशा के निवासी 89 वर्षीय हरिचंदन ओडिशा से पांच बार विधायक और चार बार मंत्री रह चुके हैं। वह 1980 में ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष थे और अन्य तीन कार्यकालों के लिए अध्यक्ष के रूप में चुने गए। वह 1996 से 2009 तक तक ओडिशा राज्य विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता भी रहे। 

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM